गत दो दशक से मेरी लेखनी विविध विधाओं में सृजन कर रही है। अपने लिखे को व्यवस्थित रूप से सहेजने की बेचैनी ही इस ब्लाॅग की आधारशिला है। समसामयिक विषयों पर की गई टिप्पणी से लेकर पौराणिक संदर्भों तक की गई समस्त रचनाएँ इस ब्लाॅग पर उपलब्ध हो रही हैं। मैं अनवरत अपनी डायरियाँ खंगालते हुए इस ब्लाॅग पर अपनी प्रत्येक रचना प्रकाशित करने हेतु प्रयासरत हूँ। आपकी प्रतिक्रिया मेरा पाथेय है।
Wednesday, January 18, 2012
संसद की कार्रवाई
हँस-हँस के कर रहे हैं, आपस में वो लड़ाई हम जिनको सौंपते हैं ख़ुद अपनी रहनुमाई लगता है हो रही है, भारत की जगहँसाई टीवी पे चल रही है, संसद की कार्रवाई
No comments:
Post a Comment