गत दो दशक से मेरी लेखनी विविध विधाओं में सृजन कर रही है। अपने लिखे को व्यवस्थित रूप से सहेजने की बेचैनी ही इस ब्लाॅग की आधारशिला है। समसामयिक विषयों पर की गई टिप्पणी से लेकर पौराणिक संदर्भों तक की गई समस्त रचनाएँ इस ब्लाॅग पर उपलब्ध हो रही हैं। मैं अनवरत अपनी डायरियाँ खंगालते हुए इस ब्लाॅग पर अपनी प्रत्येक रचना प्रकाशित करने हेतु प्रयासरत हूँ। आपकी प्रतिक्रिया मेरा पाथेय है।
Friday, June 7, 2019
उस पल जब चीख़ बन गई थी एक नन्हीं किलकारी जब दहल उठा था सारा ब्रह्मांड जब दरक गई थी धरती उस पल केवल तुम आई थीं उसकी छटपटाहट को आलिंगन में भरकर दुलारने तुम दूर ले गईं उसे बर्बर वहशी की पहुँच से! ... तुमने उसे मारा नहीं; बचा लिया है मृत्यु!
No comments:
Post a Comment